सिरसा 5 जून (आरएनएस)। घटते लिंगानुपात को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव भंबूर में मीटिंग की गई, जिसमें सीएचओ आंचल, एमपीएचडब्ल्यू गोबिंद कुमार, एएनएम कविता रानी, आशा, सीमा रानी, रचना, प्रवीन रानी सहित गांव के सरपंच, पंच, सभी आंगनबाड़ी व आशा वर्कर, मेडिकल संचालक मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। सीएचओ आंचल ने कहा कि गिरता लिंगानुपात गंभीर चिंता का विषय है। स्थिति को सुधारने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व पोषण का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि पी एन डी टी एक्ट के तहत गर्भ में लिंग जांच एक दंडनीय अपराध है। इसमें सजा व जुमार्ना दोनों का प्रावधान है। इस मौके पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए भी जागरूक किया गया। सभी को लिंगानुपात सुधारने के लिए शपथ दिलाई गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

