ज्ञान (पुस्तक) दान गौ सेवा के समान: डा. राधिका दीदी
सिरसा 5 जून (आरएनएस)। बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा के कार्यालय में प्रसिद्ध कथा वाचिका डा. राधिका दीदी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर संस्था के मुख्य संरक्षक राजेंद्र कुमार रातूसरिया, अध्यक्ष गुरदीप सैनी, महासचिव प्रेम कंदोई, सह सचिव अनिल सैनी, रतन सिंह व रंजीत टक्कर की उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष गुरदीप सैनी ने राधिका दीदी को पटका पहनकर उनका स्वागत किया। महासचिव प्रेम कंदोई द्वारा संस्था के इतिहास के विषय में बताया कि किस प्रकार यह कोरोना काल में जरूरमंद बच्चों की सहायता के लिए खोला गया और पिछले 6 वर्षों से निरंतर सेवा कर रहा है संस्था के अध्यक्ष गुरदीप सैनी द्वारा संस्था द्वारा बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी, जिसमें लगभग 10.5 करोड़ पुस्तकें हैं, के विषय में डा. राधिका दीदी को विस्तार से बताया। इसके साथ-साथ राधिका दीदी ने पुस्तकालय का अवलोकन किया और सभी सदस्यों को बहुत-बहुत आशीर्वाद दिया। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के संस्थाएं हर जिले हर गांव में होनी चाहिए, ताकि शिक्षा का प्रचार प्रसार हो सके। कोई भी जरूरमंद विद्यार्थी केवल इस कारण से पढ़ाई ना छोड़े की उसके पास किताब भी उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा वृक्षारोपण का आरंभ डा. राधिका दीदी के कर कमलों द्वारा करवाया गया और श्री गौशाला प्रांगण में मधु कामिनी व गुड़हल फूलों के पौधों का वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। संस्था द्वारा समय-समय पर सार्वजनिक संस्थाओं में वृक्षारोपण किया जाता है। कार्यक्रम के अंत में बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा डा. राधिका दीदी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस कार्यक्रम दीन दयाल कंदोई, सुशील रोहतकी, बाबू राम मित्तल, सतनारायण झूथरा, सज्जन सोनी, सुखविंदर सोनी, संजय सोनी, सुभाष वर्मा, मनोज सोनी सहित विभिन्न समाजसेवी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

