सिरसा 5 जून (आरएनएस)। सरकारी स्कूलों में 14 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अब लंबित मांगों को लेकर आंदोलन के रास्ते पर उतरने जा रहे हैं। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट संघ ने चेतावनी दी है कि 11 जून को कर्मचारी शिक्षा मंत्री के पानीपत स्थित निवास पर प्रदर्शन करेंगे। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि लंबे समय से सरकार और विभाग के समक्ष मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन समाधान नहीं होने से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2024 में हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी एक्ट लागू कर कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा देने का प्राविधान किया था, लेकिन आज तक इस मामले में कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया गया है, जिससे प्रदेशभर के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट में भारी रोष है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

