सिरसा 5 जून (आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम आह्वान से प्रेरित होकर सखी चैरिटेबल ट्रस्ट, भारत विकास परिषद और माधव शाखा सिरसा तथा राधे-राधे ग्रुप द्वारा शुक्रवार को शहर के नेहरू पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और लोगों को वृक्षों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पौधे लगाए और संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ को अपनी मां के समान स्नेह, संरक्षण और देखभाल देंगे। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच पौधारोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस मौके पर सखी चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट भावना शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस आह्वान से प्रेरित होकर देशभर में जागरूक लोगों द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि पौधारोपण कर उनकी देखभाल भी करनी चाहिए ताकि वे हमें स्वच्छ वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद् माधव शाखा सिरसा की ओर से सचिव सतपाल जोत, सहसचिव जॉनीपाल सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, सह-कोषाध्यक्ष दीपेश गुप्ता, प्रकल्प प्रमुख सतीश मित्तल (पूर्व प्राचार्य), एस.पी. ग्रोवर, गतिविधि प्रमुख नीलकमल सिंगला, सुरेंद्र अरोड़ा, दीपक बंसल, राकेश मित्तल, एम.पी. गर्ग, पवन रहेजा (पूर्व सरपंच), योगाचार्य सुरेश तायल तथा पूजा मेहता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। यह पहल समाज में हरित वातावरण के निर्माण और भावी पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। इस मौके पर कुसुम शर्मा, रमन शर्मा, विनय चार्टर्ड अकाउंटेंट, ललित जैन, मनोज, रितेश सरदाना, अजय शेरपुर, नाथूराम, ममता मिश्रा, सोनम शर्मा, देवांश, रीता रानी, मनीष बंसल तथा डॉ. मनीष मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

