मेरठ 5 जून (आरएनएस ) आज कान्हा उपवन, काशी परतापुर, में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डा0 सोमेन्द्र तोमर, मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि व मा0 जनप्रतिनिधियो का पौधा व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ”एक पेड मां के नामÓÓ अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि, मा0 जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो द्वारा पौधारोपण किया गया तथा सेल्फी ली गई।
मुख्य अतिथि डा0 सोमेन्द्र तोमर द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार का ”एक पेड़ मां के नामÓÓ का सन्देश जनसामान्य को बताया गया। उन्होने कहा कि जिस प्रकार मां के साथ लगाव होता है उसी प्रकार पौधो के साथ भी लगाव जरूरी है। पेड़ लगाये तो पेड़ के साथ परिवार के किसी सदस्य का नाम अवश्य जोडा जाए। पेड लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी किया जाये। मा0 प्रधानमंत्री जी के आह््वान पर मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में आज विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में 05 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा और मेरठ जनपद में 05 लाख पौधारोपण कराया जा रहा है।
ईहा दीक्षित को वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार (पूर्व में राष्ट्रीय बाल पुरुस्कार) से सम्मानित किया गया है, उन्हें उत्तर प्रदेश से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए यह पुरुस्कार प्रदान किया गया था, इसके लिए उनको बधाई दी गयी। वर्तमान सरकार द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए युवाओं को जोड़ा गया है। ये उपवन युवाओं में संजीवनी का काम करेगा। जब भी पौधारोपण किया जाए उस पौधे के साथ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम अवश्य जोड़ा जाए ताकि पौधे के साथ लगाव होगा और उसकी पर्याप्त देखभाल की जाएगी। कान्हा उपवन में लगाये गये पौधों का संरक्षण करने की जिम्मेदारी स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों द्वारा लिये जाने पर बल दिया गया है। जल संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा प्रूदषण, जल संरक्षण में सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर प्रत्येक बच्चे को 01 पेड जरूर लगाने का वचन लेना है। जनपद के समस्त अधिकारी ईमानदारी से योजनाओं का लाभ जनसामान्य तक पहुँचा रहे है। पेड़ लगाने का कार्यक्रम लगातार चलेगा, सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की आबादी से अधिक पौध लगाये जाएं।
मा0 विधायक मेरठ कैन्ट श्री अमित अग्रवाल एवं मा0 विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदूषणमुक्त जनपद बनाने के लिए अधिक से अधिक पौध लगाने का आह््वान किया गया है।
जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह द्वारा पौधारोपण के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि पर्यावरण बचाने के लिए जनपद मेरठ में उपवन तैयार किया जा रहा है, इसके पौधों से औद्योगिक इकाई द्वारा किये जा रहे प्रदूषण को बचाने में सहयोग मिलेगा। वृ़क्षारोपण अभियान में विभागो के साथ-साथ आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाये। जनपद मेरठ में गंगा के किनारे स्थित ग्रामों में सघन वृक्षारोपण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गंगा किनारे वृक्षारोपण कराने से गंगा स्वच्छ रहेगी।
इस अवसर पर मा0 विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, मा0 एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, डीएफओ वंदना फोगाट, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला पंचायत अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति, एनवायरमेंट क्लब की टीम, आमजन आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

