जौनपुर 5 जून (आरएनएस )। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद वासियो को केंद्रीय रेल मंत्री ने एक बड़ी सौगात दिया है। पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर होगा।जिले के सैकड़ो यात्री काफी लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पिछले दिनों दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन ट्रेनों के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव करने का आग्रह किया था। पुन: एक बार फिर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)इसी 18 मई को रेल मंत्री से मिलकर ट्रेनो का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर कराने के लिए आग्रह किये । रेल मंत्री ने मांग गंभीरता से लेते हुए जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13239ध्13240 पटना – कोटा एक्सप्रेस ठहराव कीये जाने हेतु स्वीकृत प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही पटना कोटा एक्सप्रेस का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा । राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया किजिले के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। इस एक्सप्रेस ट्रेन का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होने से रोजगार कारोबार में भी बढ़ोतरी मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

