– मृतक के पुत्रों ने चचेर व फुफेरे भाईयों पर चाकू मारने का लगाया आरोप
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंझी मजरे संवत में एक पखवारे पूर्व सरिया से घायल 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी। वहीं मृतक के पुत्रों ने परिवार के ही दो लोगो चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है।
बताते चलें कि बंझी मजरे संवत गांव निवासी स्व0 बाबू लाल पुत्र छोटे लाल विगत चार जून को गले में सरिया घुसने से घायल हो गया। जिसका इलाज कौशाम्बी जनपद में कराया जा रहा था। दो दिन पूर्व छुट्टी कराकर घर वापस लाया गया। बुधवार की सुबह अचानक तबियत बिगडने पर पुत्र पप्पू व बब्लू सरकारी एम्बुलेंंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाये। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मेें लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का पुत्र बब्लू व पप्पू ने बताया कि चार जून को उसके चचेरा भाई सुरेश व फुफेरा भाई रामभवन बहाने से ले गये और उसके पिता के गले में चाकू मार कर घायल कर दिया। यही नहीं दोनो इलाज के लिए कौशाम्भी जनपद के भर्ती कराया। उसने बताया कि सात जून को थाने में तरीर दिया। लेकिन पुलिस ने एफआईआर 13 जून को दर्ज की। उसके बाद आरोरियों गिरफ्तार नहीं आज सुबह जब उसके पिता की मौत हो गयी। तो पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गयी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

