फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खेमकरनपुर के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। हादसे में पुत्र भी चोटहिल हो गया।
जानकारी के अनुसार थाने के देवलान गांव निवासी भोला की पत्नी जनकदुलारी अपने पुत्र अनिल के साथ बाइक से गाजीपुर कस्बा जा रही थी। जब यह लोग खेमकरनपुर के लिए पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं पुत्र मामूली तौर पर चोटहिल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

