बिंदकी, फतेहपुर 5 जून (आरएनएस )। विश्व पर्यावरण दिवस पर मलवां विकास खंड स्थित कोरसम नहर झाल क्षेत्र में शुक्रवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। वन विभाग की बिंदकी रेंज द्वारा नहर पटरी के किनारे 25 किलोमीटर क्षेत्र में 7 हजार पौधे रोपित किए जाने का अभियान शुरू किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रेंजर रवींद्र सिंह बिष्ट ने की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह, युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़, भाजपा सेक्टर प्रमुख रजनीकांत अवस्थी एवं रिंकू सिंह ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। रेंजर रवींद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नहर पटरी के किनारे आकेशिया आर्कुलिस फार्मिस प्रजाति के सात हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह पौधा कम पानी में भी तेजी से बढ़ता है तथा मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक होता है। इससे नहर की पटरी मजबूत होगी और क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होगा। युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की। शाहजहांपुर ग्राम प्रधान प्रेमशंकर, डिप्टी रेंजर मयंक सिंह पटेल, वन दरोगा रवींद्र कुमार, अंकित वर्मा, श्रुति कीर्ति, आकाश तिवारी, भूपेंद्र, बाबू पांडेय समेत वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

