फतेहपुर 5 जून (आरएनएस )। खखरेरू कस्बा के नगर पंचायत में शौंच क्रिया कर घर वापस आ रही 38 वर्षीय महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत निवासी सुरेश की पत्नी सरोजा देवी शौचक्रिया के लिए गयी थी। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज दौरान महिला में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। मृतका अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गयी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

