शर्बत और मिष्ठान का हुआ जगह जगह लंगर
प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। पैग़म्बरे इस्लाम हजऱत मोहम्मद ए मुस्तफा ने हज ए बैतुल्लाह से लौटने पर खुम के मैदान में पहले इमाम हजऱत अली इब्ने अबुतालिब को अपना जानशीन घोषित करने के उपरान्त लोगों को जमा कर कहा मनकुन्तो मौला फा हाज़ा अलीयुन मौला अर्थात जिसका मैं मौला उसके अली मौला।
आज जिलहिज्जा की अ_ारह को ईद ए ग़दीर के खुशनुमा अवसर पर दरियाबाद, करैली, रानी मण्डी, बख्शी बाज़ार, चक जीरो रोड, नखास कोहना, दायरा शाह अजमल, सब्जी मंडी, करैला बाग़ सहित विभिन्न स्थानों पर जहां जश्न ए ग़दीर की महफि़ल आयोजित की गई वहीं घरों में मीठे पकवान बना कर लोगों को आमंत्रित किया गया। सभी ने मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद पेश की।
करैली में अल्लामा जव्वादी ताबेसराह के आवास पर मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी की सदारत और शफक़त अब्बास पाशा के संचालन में महफि़ल में मौलाना सैय्यद रज़ी हैदर रिज़वी ने ईद ए ग़दीर की फजीलत बयान की। शायर रिज़वान जव्वादी,जावेद रिज़वी करारवी,जव्वाद रिज़वी,तस्वीर हसन,डॉ क़मर आब्दी आदि ने अपने बेहतरीन कलाम से जम कर दाद ओ तहसीन बटोरी।
इस मौक़े पर मक़सूद रिज़वी, हैदर अली, ज़ुलकऱनैन आब्दी, अक़ील रिज़वी, हुसैन रज़ा, काशान हैदर रिज़वी, बाकऱ रज़ा, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, नेयाज़ुल हसन,जऱग़ाम हैदर आदि शामिल रहे।
पूड़ी सब्ज़ी व हलवे की दावत ए आम रही। वहीं लोगों को मिल्क बादाम का वितरण किया गया। मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाज़ार में शाहरुख क़ाज़ी व मस्जिद के मोमनीन की ओर से नमाज़ के बाद आमाल मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी की कय़ादत में कराया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

