ओम, आशुतोष, अमित और रामानंद चमके
प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल और फाफामऊ क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के ओम तिवारी (82 रन, 43 गेंद, 9 चौके, पांच छक्के एवं 6-0-37-4), फाफामऊ क्लब के अमित यादव (180 रन, 92 गेंद, 22 चौके, दस छक्के एवं 5.3-2-28-3), रामानंद यादव (75 रन एवं दो विकेट) और भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब के आशुतोष प्रताप सिंह (114 रन, 119 गेंद, 14 चौके, तीन छक्के एवं दो विकेट) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में विष्णु भगवान ने पब्लिक स्कूल ने 40 ओवर में 40.5 ओवर में 251 रन (ओम तिवारी 82, तन्मय यादव 33, अर्णव गर्ग 24, आकाश शुक्ला 23, सूरज कुमार 3/53, आदित्य केसरवानी 2/29, शिवांग पांडेय 2/60, आशुतोष प्रताप सिंह 2/62) बनाए। जवाब में भानु प्रताप स्पोट्र्स क्लब की टीम 45 ओवर में 8 विकेट पर 249 रन (आशुतोष प्रताप सिंह 114, अजीत कुमार 73, ओम तिवारी 4/37, आदर्श तिवारी 3/44) ही बना सकी। ओम तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाफामऊ क्लब ने अपने मैदान पर 42 ओवर में चार विकेट पर 365 रन (अमित यादव 180, रामानंद यादव 75, इम्तियाज अली 31, शौर्य प्रताप सिंह 28, मोहम्मद अली जफ़ऱ 2/70 कार्तिकेय तिवारी और शौर्य सोनकर एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में डीएसए क्लब की पूरी टीम 32.3 ओवर में 201 रन (कार्तिकेय तिवारी 34, यश राज 33, चंचल 32, सिद्धार्थ मिश्रा 27, मोहम्मद फैज 20, अमित यादव 3/28, रामानंद यादव 2/15, अंश यादव 2/24, जय कुमार 2/25) पर सिमट गई। अमित यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

