प्रयागराज। भानु प्रताप सिंह क्लब ने राइजिंग स्टार क्लब को 8 विकेट से हराकर स्पोट्र्स जंक्शन ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। इस जीत में प्रतीक सिंह (49 नाबाद, 38 गेंद, सात चौके) एवं शीयू सिंह (5-1-07-3) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
चक हरिहर वन झूसी मैदान पर शुक्रवार को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार क्लब ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 67 रन (कृष्णा मौर्य 33, शीयू सिंह 3/07, रूद्र उपाध्याय 2/06, अर्पित यादव व राज एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 11.2 विकेट पर 71 रन (प्रतीक सिंह 49 नाबाद, सक्षम व ऋषभ एक-एक विकेट) बना लिए। शीयू सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

