प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। सेंट जोसेफ कालेज में चल रहे समर कैंप के अंतर्गत आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में एसजेसी लेपर्ड, एसजेसी एवेंजर्स और एसजेसी स्टार्स ने अपने-अपने आयु वर्ग का खिताब जीत लिया।
कालेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये अंडर-17 के फाइनल में लेपर्ड ने पैंथर्स को 3-0 से हराया। इक्षित सिंह ने हैट्रिक सहित तीनों गोल किये। अंडर-13 में एवेंजर्स ने फाइटर्स को 2-0 से हराया। गोल आयुष्मान यादव एवं मोहम्मद असद रफीक ने किया। अंडर-10 में स्टार्स ने डायमंड को 3-2 से हराया। विजेता टीम के आर्यमान यादव ने हैट्रिक सहित तीन एवं पराजित टीम के अर्णव मणि मिश्रा ने दो गोल किए। कैंप कोऑर्डिनेटर शबी रफीक, प्रतीक हेमराजानी एवं डैनी ने ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट वितरित किये। हेड कोच शादाब रज़ा ने धन्यवाद किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

