प्रयागराज। राघव दुबे (62 रन नाबाद, 65 गेंद, 10 चौके) एवं उत्कर्ष यादव (62 रन नाबाद, 75 गेंद, 10 चौके) और सिद्धू सैनी की अचूक गेंदबाजी (6-0-21-4) से किड्स प्रयागराज क्लब ने इलाहाबाद पब्लिक स्कूल को 10 विकेट से हराकर केएस स्पोट्र्स अंडर-16 कलर ड्रेस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 28.3 ओवर में 132 रन (हिमांशु 31, अर्पित पाल 28, सिद्धू सैनी 4/21, अनंत पाल 2/16, यश पांडेय, अंकुश सिंह, कार्तिकेय सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब ने 23.2 ओवर में बिना विकेट खोए 135 रन (राघव दुबे 65 नाबाद, उत्कर्ष यादव 62 नाबाद) बना लिए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

