प्रयागराज 5 जून (आरएनएस)। आज जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश, प्रयागराज दिवाकर द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण व प्रयागराज के समस्त विधि कॉलेज के विधि छात्र/छात्राओं के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश दिवाकर द्विवेदी द्वारा पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विनोद कुमार चौरसिया एडीजे, राहुल सिंह एडीजे, पंकज श्रीवास्तव एडीजे, मृदांशु कुमार एडीजे व अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया। श्रीमती प्रदीप्ति सिंह, सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा पेड़ लगाकर वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषित न होने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान करते हुए सबको विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर बधाई दी। देवेश शुक्ला, रमाकांत पांडेय, राकेश मिश्रा मध्यस्थ, विकास गुप्ता चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, गौरव सिंह, लवलेश त्रिपाठी, धनंजय कुमार पटेल डिफेंस काउंसिल व अन्य कर्मचारियों के साथ साथ छात्र/ छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

