ऋषिकेश,05 जून(आरएनएस)। बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ का जन्म दिन मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन, निवेश, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को नई दिशा और ऊर्जा मिल रही है। मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ऋषिकेश महिला मोर्चा अध्यक्ष निवेदिता सरकार, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, सुधा अशवाल, दिनेश सती आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

