ऋषिकेश,05 जून(आरएनएस)। ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण की महत्ता की जानकारियां दी। शुक्रवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पांच जून 1973 को केवल एक पृथ्वी के नारे के साथ पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसका उद्देश्य विश्वभर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक सम्पदा की रक्षा के प्रति जागरूक करना है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल ने कहा कि मानव जाति को विनाश से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण संरक्षण बेहद जरूरी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

