कोटद्वार,05 जून(आरएनएस)। बारिश में जलनिकासी के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शहर के अधिकांश प्रमुख नालों की सफाई करा लेने के बाद अब छोटी-छोटी नालियों को खोलने में 52 सफाईकर्मियों के साथ 13 सुपरवाइजर जुटे हैं। वहीं व्यवस्थित ड्रेनेज सिस्टम को स्थायी और सुदृढ़ बनाने के लिए नगर निगम जल्द ही कार्ययोजना को मूर्तरूप देना शुरू करेगा। नगर आयुक्त पीएल शाह के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रशेखर शर्मा व मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के 13 सुपरवाइजरों की टीमें चार-चार सफाईकर्मियों के साथ वार्डों में जुटी हैं। सुनील कुमार ने बताया कि देवीरोड पर तीलू रौतेली चौक से पनियाली गदेरे के पास तक चोक नाला खोला जा चुका है। जलभराव वाले संभावित अधिकांश क्षेत्रों में नाले-नालियां खोल दिए गए हैं। नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि जलभराव की व्यक्तिगत सूचना मिलने पर भी टीम भेजी जा रही है। प्रथम चरण में शहर के स्ट्रांग वाटर ड्रेनेज सिस्टम पर 347 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर उस पर काम किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

