कोटद्वार,05 जून(आरएनएस)। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की अपर पीसीएस परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल करने वाली शहर की होनहार अंशिका बिष्ट का चयन उप शिक्षा अधिकारी पद पर किया गया है। मवाकोट निवासी अनिल कुमार व जयंती बिष्ट की पुत्री अंशिका बिष्ट ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, पति व परिजनों को दिया। अंशिका के पिता अनिल कुमार ने बताया कि अंशिका की सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि दृढ़संकल्प और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल की जा सकती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

