विकासनगर,05 जून(आरएनएस)। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति मुंशी गांव की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन के प्रथम दिन का शुभारंभ उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। ग्रामीणों ने जैंता, रासौ, हारुल और तांदी गीतों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर स्थानीय लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत लोहारी की प्रधान सविता तोमर एवं वरिष्ठ ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान गांव के दो सेवानिवृत्त कर्मचारियों अमर सिंह तोमर (बैंक मैनेजर) और रणवीर सिंह तोमर (ओएनजीसी) को उनके योगदान के लिए समस्त ग्रामवासियों की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी धर्मपत्नियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत सुभारती अस्पताल, झाझरा देहरादून के सौजन्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. प्रसाद कुमार भटनागर और उनकी टीम ने सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया। इस दौरान गांव की महिलाओं (रंईठुडिया) ने देवी माता की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया, जिसके बाद प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मौके पर समिति अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान दिनेश तोमर, उपाध्यक्ष हाकम तोमर, सचिव रणवीर तोमर, कोषाध्यक्ष दौलत तोमर सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी, महिला समूह और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

