विकासनगर,05 जून(आरएनएस)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण किसान मोर्चा ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के दर्जाधारी भुवन विक्रम डबराल ने लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपध करने और पौधों की उचित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखरेख भी आवश्यक है। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा लक्ष्मी अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास रमौला, स्वच्छ भारत ग्रुप के संस्थापक डॉ. धीरज जोशी, कैप्टन हरिकिशोर, क्षेत्र पंचायत सदस्य बाला शर्मा, अमिता मेहता, सिकंदर सिंह, यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान वर्षा उनियाल, किशोरी लाल सुंदियाल, नरेंद्र सकलानी, अंजना रमौला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

