विकासनगर,05 जून(आरएनएस)। जौनसार के चकराता ब्लाक के च्यामा गांव निवासी डॉ. लीला चौहान को उत्तराखंड मुक्त विवि की अध्ययन समिति में जौनसारी भाषा एवं साहित्य में विषय विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया है। लीला की इस नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों ने खुशी प्रकट की है। उत्तराखंड मुक्त विवि हल्द्वानी ने डॉ. लीला चौहान को मानविकी विद्याशाखा के अंतर्गत जौनसारी भाषा एवं साहित्य अध्ययन के प्रमाण-पत्र कार्यक्रम की अध्ययन समिति में बाह्य विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया है। डॉ. चौहान अध्ययन कार्यक्रम की रूपरेखा, पाठ्यक्रम विकास तथा शैक्षणिक विषयों पर अपने सुझाव एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

