विकासनगर,05 जून(आरएनएस)। सेलाकुई क्षेत्र में दुकान में कार रहे एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी के साथ ही लूटपाट की भी कोशिश की। पीडि़त ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब करीब दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर सेलाकुई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुकेश चौहान पुत्र स्व. मदन लाल निवासी जमनपुर सेलाकुई ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान संदीप तेवतिया अपने दो अन्य साथियों के साथ जबरन दुकान में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पीडि़त का आरोप है कि घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपी जाते समय भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया। बताया कि घटना के दौरान उसने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने दुकान में रखी मशीन ले जाने का प्रयास किया। साथ ही पूर्व में भी स्कूटी, मोबाइल फोन और दुकान में रखा तैयार माल जबरन छीनने का आरोप लगाया। पीडि़त के मुताबिक इसकी शिकायत उन्होंने थाने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीडि़त ने कोर्ट की शरण शरण ली। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

