विकासनगर,05 जून(आरएनएस)। नगर पालिका विकासनगर ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 लागू करने की घोषणा की है। शुक्रवार को हुई बैठक में सभासदों, कर्मचारियों और जनता को नए नियमों की जानकारी दी गई। अब दो की बजाय चार अलग-अलग डस्टबिन रखे जाएंगे। हरे डस्टबिन में जैविक कचरा, नीले में अजैविक, लाल में सैनिटरी पैड व बायोमेडिकल कचरा और पीले डस्टबिन में घरेलू खतरनाक कचरा डाला जाएगा। ईओ ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर यूजर चार्ज और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के माध्यम से आमजन को जागरूक बनाने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि वे कार्यवाहियों की फोटो सहित विस्तृत अनुपालना रिपोर्ट समयसीमा में विभाग को भेजें। नगर पालिका का उद्देश्य है कि नए मानकों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित हो और शहर में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक प्रभावी बने।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

