हरिद्वार,05 जून(आरएनएस)। नगर निगम प्रशासन द्वारा रेहड़ी-पटरी एवं लघु व्यापारियों को उनके व्यवसायिक स्थलों से हटाए जाने का विरोध किया है। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने तुलसी चौक से नगर आयुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर नगर आयुक्त नंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को व्यापारियों ने नगर निगम द्वारा विकसित तीन वेंडिंग जोन ललतारौ पुल, चंडी चौक मार्ग, भगत सिंह चौक सेक्टर-2 बैरियर तथा पुल जटवाड़ा में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और पूर्व निर्धारित कियोस्क के आगे छह फुट अतिरिक्त भूमि के उपयोग के लिए स्पष्ट सीमा रेखा तय करने की मांग उठाई। संजय चोपड़ा ने कहा कि उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति के अनुसार वेंडिंग जोन में छह फुट अतिरिक्त भूमि के उपयोग की अनुमति है। उन्होंने ललतारौ पुल खोखा-पटरी यूनियन के व्यापारियों के पुनर्वास के लिए प्रशासनिक समिति गठित करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शनकारियों में सुनील कुकरेती, मोहनलाल, ओमप्रकाश भाटिया, उमेश कुमार, फूल सिंह, वीरेंद्र कुमार, अशोक शर्मा, मनीष कुमार, श्यामजीत, चंदन रावत, सचिन राजपूत, भोला यादव, विजय गुप्ता, नरसिंह, लालचंद गुप्ता, सुशांत कुमार, रवि, जय सिंह बिष्ट, नईम सलमानी, आजम अंसारी, कामिल हसन, मंजू पाल, सुनीता चौहान, सुमन गुप्ता, आशा देवी, कामिनी मिश्रा एवं पुष्पा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

