हरिद्वार,05 जून(आरएनएस)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को मां का दर्जा दिया गया है और वृक्ष, नदियां, पर्वत तथा वन्य जीव हमारे जीवन और अस्तित्व के आधार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन पूरी मानवता के सामने गंभीर संकट खड़ा कर रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

