हरिद्वार,05 जून(आरएनएस)। बड़ी नहर में बहती आ रही महिला को कुछ युवकों ने पुलिस की मदद से बचाया। बताया जा रहा है कि महिला सिंहद्वार स्थित घाट पर स्नान करते हुए बह गई थी। जिसे ज्वालापुर स्थित झाल से बचाया गया। समाजसेवी अंकित चौधरी ने बताया कि महिला सिंहद्वार से बड़ी नहर में बहती आ रही थी। तभी उनकी नजर महिला पर पड़ी। देखने में महिला मृत लग रही थी लेकिन जैसे ही झाल के पास पहुंची तो महिला ने हाथ पैर हिलाए। जिसकी सूचना ज्वालापुर पुलिस को दी। जिसके बाद महिला को पुल से ही रस्सी और तार पकडऩे को कहा और महिला ने रस्सी को स्वयं से बांध लिया।
धीरे धीरे महिला को ऊपर खींचकर बाहर निकाला गया। महिला कनखल की बताई जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

