लखनऊ/गाजीपुर,06 जून(आरएनएस)। होटल व्यवसायी आलोक राय के पुत्र स्वर्गीय विनीत राय की हाल ही में अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय गाजीपुर पहुंचे। उन्होंने मृतक के आवास मोहल्ला अष्टभुजी कॉलोनी में पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।इस दौरान अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार भले ही “जीरो टॉलरेंस” की बात करती हो, लेकिन जमीनी स्तर पर अपराध और हत्याओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि मृतक एक युवा होटल व्यवसायी था और पहले भी उसके प्रतिष्ठान पर हमले और तोडफ़ोड़ की घटनाएं हो चुकी थीं, बावजूद इसके प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की गई होती तो यह घटना रोकी जा सकती थी।अजय राय ने यह भी कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं और सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए फर्जी मुठभेड़ों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।उन्होंने पीडि़त परिवार की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परिवार को उचित न्याय दिलाने की मांग की।इस मौके पर मृतक के परिजनों से बातचीत के दौरान माहौल भावुक रहा और उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

