25वीं पीएसी पूर्वी जोन, अंतर वाहिनी कम्प्यूटर क्लस्टर प्रतियोगिता
प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। 25वीं पीएसी पूर्वी जोन, अंतर वाहिनी कम्प्यूटर क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में पूर्वी जोन की 10 वाहिनियों के मध्य आयोजित फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के आरक्षी सत्यम पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर सेक्टर अतुल शर्मा (आईपीएस) द्वारा सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी एवं प्रतियोगिता सचिव राजेश श्रीवास्तव (आईपीएस) तथा सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) की उपस्थिति में आरक्षी सत्यम पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

