प्रयागराज,06 जून(आरएनएस)। शिवम यादव के अर्धशतक (70 रन, 64 गेंद, 13 चौके) और आर्यन यादव के बहुमुखी खेल (22 रन एवं तीन विकेट) के दम पर कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने तरुणा संस क्लब को 31 रन से हराकर सेंट पीटर्स कप कलर ड्रेस वनडे क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार पर खेले गए मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 181 रन (शिवम यादव 70, अक्षित रावत 32, आर्यन यादव 22, हर्षित राज यादव 11, आदित्य प्रजापति 2/20, देवांश पाठक 2/39, आदर्श पांडेय, कार्तिकेय सिंह व शुभम सोनकर एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में तरुणा संस क्लब की पूरी टीम 23.5 ओवर में 150 रन (अनुराग कुमार 63, शुभम सोनकर 19, कार्तिकेय सिंह 18, अंकुश सिंह 17, आर्यन यादव 3/21, अक्षत केसरवानी 2/12, आयुष रावत 2/27, शिवांश कुमार 2/34) पर सिमट गई। आर्यन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

