प्रयागराज ,06 जून(आरएनएस)। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संचालक के भाई की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह पार्क में टहलने गए थे, वहीं उनकी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना क्षेत्र के डायमंड जुबली हॉस्टल के पास रहने वाले 45 वर्षीय सौरभ शुक्ला की बहन कोचिंग चलाती हैं। इसी कोचिंग का सौरभ देखरेख करते थे। बताया जाता है कि शनिवार को घर के पास स्थित तिकोनिया पार्क में टहलने गए थे। इसके बाद संदिग्ध दशा में मौत हो गई।
बाग में सौरभ का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। सौरभ की मौत से परिवार में मातम छाया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

