कुशीनगर, 06 जून (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना कार्यालय में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में उनके प्रतिनिधि मनीष “बुलबुल” जायसवाल द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया तथा उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, कानून-व्यवस्था और जन कल्याण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने आधारभूत संरचना, निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य किए हैं। वे आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उन्होंने मुख्य मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। जन्मदिवस समारोह के उपरांत नगर पालिका परिषद के जलकल भवन परिसर में वृक्षा रोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान ईओ संतराम सरोज, कृष्ण मुरारी गोंड, अमरेंद्र मिश्र, दिनेश प्रसाद, सचिन, राधाकृष्ण सोनी, मोनू सिंह, अनिल पाण्डेय, सोनू मिश्र,संतोष जायसवाल, अभिषेक चौधरी, यशवंत गौतम, मंथन सिंह, अविनाश कुशवाहा, प्रदीप चौहान, राजाराम तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

