हरिद्वार,06 जून(आरएनएस)। समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को कनखल स्थित स्वयंवर पैलेस में भौतिक सत्यापन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 241 लाभार्थियों ने पहुंचकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराई। कैंप का आयोजन पार्षद शुभम मैन्दोला के सहयोग से किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को एक ही स्थान पर सत्यापन की सुविधा मिल सकी। कैंप में समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक चौहान और एडीओ ममता जालवाल मौजूद रहीं। वहीं मनोज कुमार वर्मा, डीपी सिंह, भरत भूषण, ऋषि बक्शी, संजीव त्यागी और नीरज कुमार ने लाभार्थियों के फॉर्म भरवाने और सत्यापन कार्य में सहयोग किया। पार्षद शुभम मैन्दोला ने कहा कि कैंप का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

