हरिद्वार,06 जून(आरएनएस)। वीकेंड पर हरिद्वार पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते शनिवार को हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह दबाव में नजर आई। सुबह से ही हाईवे पर वाहनों की संख्या बढऩे लगी, जिसका असर यातायात की गति पर साफ दिखाई दिया। कई स्थानों पर लंबा जाम लगने से वाहन घंटों रेंगते रहे और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह करीब सात बजे से हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता गया। शंकराचार्य चौक से लेकर प्रेमनगर फ्लाईओवर तक लगभग एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालक और यात्री धीमी रफ्तार के कारण परेशान नजर आए। हाईवे के साथ-साथ सर्विस लेन पर भी वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी यातायात को सुचारु बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

