हरिद्वार,06 जून(आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 100 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र से दोनों आरोपितों को दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अनूप सिंह निवासी रीवा, मध्य प्रदेश (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) तथा आशू गिरी निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी रोशनाबाद, सिडकुल) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 100 पैकेट देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

