हरिद्वार,06 जून(आरएनएस)। मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को हरिद्वार, बहादराबाद और पीएसी क्षेत्र में करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लगभग 30 हजार की आबादी को गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम ने शनिवार को मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी। के साथ पानी की आपूर्ति भी बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और दैनिक कामकाज भी प्रभावित हुआ। ऊर्जा निगम की ओर से उपसंस्थान बहादराबाद के भरत सिंह फीडर क्षेत्र में विद्युत लाइनों के बदलाव का कार्य किया गया। वहीं उपसंस्थान मायापुर के सब स्टेशन फीडर पर सीएससी शिफ्टिंग तथा उपसंस्थान पीएसी में टेस्टिंग का कार्य किया गया। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली कटौती से बहादराबाद के खेलड़ी, बेगमपुर, कमालपुर, राधिका एन्क्लेव, शिव विहार कॉलोनी, सैनी निवास और हरिओम एन्क्लेव सहित कई क्षेत्र प्रभावित रहे। इसके अलावा मायापुर, देवपुरा, रेलवे रोड, कंट्री इन होटल के आसपास तथा पीएसी क्षेत्र के शिवालिक नगर, टिहरी विस्थापित, गंगा नगरी, गैस प्लांट चौकी, टेलीफोन एक्सचेंज, विष्णुलोक कॉलोनी, धीरवाली और भैरव मंदिर क्षेत्र के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घरों में पानी की सप्लाई भी ठप रही, जिससे लोगों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। भीषण गर्मी में लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

