रुड़की,06 जून(आरएनएस)। कस्बे में शनिवार को सुबह करीब नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जाम में फंसे लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालक, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित रहे। हरिद्वार क्षेत्र में वाहनों का दबाव बढऩे से शनिवार को यातायात को लक्सर-लंढौरा मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया था। इसके बाद वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई और रुड़की-लक्सर मार्ग पर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। इससे कई स्थानों पर वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए। जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों को भी घंटों इंतजार करना पड़ा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

