रुड़की,06 जून(आरएनएस)। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली और तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे और दोपहर के समय शहर की सड़कें व बाजार सुनसान दिखाई दिए। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। आईआईटी रुड़की की कृषि मौसम वेधशाला के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 32.5 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

