रुड़की,06 जून(आरएनएस)। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार रात नायब तहसीलदार यूसुफ अली ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। जांच के दौरान वाहन चालक से खनन सामग्री के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी आवश्यक अभिलेख नहीं दिखा सका। जिसके बाद वाहन को अवैध खनन से जुड़ा मानते हुए नायब तहसीलदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

