रुड़की,06 जून(आरएनएस)।एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि किशोरी के गर्भवती होने पर युवक फरार हो गया। लंढौरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि यूपी बिजनौर क्षेत्र निवासी एक युवक उनका रिश्तेदार है। युवक का घर आना जाना था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। कुछ माह पहले युवक युवती को लेकर कलियर पहुंचा। जहां पर शारीरिक संबंध बनाए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

