रुड़की,06 जून(आरएनएस)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप त्यागी को दूसरी बार शिक्षक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। डॉ. त्यागी शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को सरकार और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, डॉ. रमेश पोखरियाल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, मेयर अनीता अग्रवाल आदि ने उन्हें बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

