रुड़की,06 जून(आरएनएस)।ऊर्जा निगम की टीम को शनिवार को वार्ड नंबर 33 के सोत मोहल्ला में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने टीम का घेराव कर स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया। उनकी अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद टीम वापस लौट गई। ऊर्जा निगम की टीम शनिवार को सोत मोहल्ला वार्ड 33 में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम को देखते ही लोगों का पारा चढ़ गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग विरोध में उतर आए। टीम में देहरादून की विजिलेंस टीम भी शामिल थी। विरोध की जानकारी मिलने पर अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को स्मार्ट मीटर के फायदे बताए, लेकिन लोगों ने किसी की भी एक न सुनी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

