रुड़की,06 जून(आरएनएस)।भाजपा नेता फखरुद्दीन अंसारी ने डीएम को पत्र भेजकर पिता-पुत्र पर भूमि में अवैध कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंदरटोल मोहल्ला निवासी भाजपा नेता फखरुद्दीन अंसारी ने डीएम को भेजे पत्र में बताया था कि उन्होंने अपनी जमीन की देखरेख के लिए इस्लामनगर निवासी शौकत को रखा हुआ था। आरोप है कि बीती 16 दिसंबर 2025 को शौकत के पुत्र अहसान ने भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करने का प्रयास किया। एसडीएम से शिकायत करने पर पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

