रुड़की,06 जून(आरएनएस)। चुडिय़ाला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई की। जीआरपी ने बताया कि शनिवार को चुडिय़ाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर चौकी जीआरपी से अपर उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र उनियाल, कांस्टेबल आशीष कुमार और कांस्टेबल सन्नी कुमार को मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो युवक की मौत हो चुकी थी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

