रुड़की,06 जून(आरएनएस)। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 49 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बीती रात सिरचंदी गांव स्थित सरकारी अस्पताल के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 49 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र सिंह निवासी सिरचंदी बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश सैनी ने मामले की पुष्टि की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

