नईदिल्ली,07 जून। रूस की 19 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी मिरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन 2026 में महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया है।रोलैंड गैरोस के फिलिप चैटरियर कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकबाले में उन्होंने पौलैंड की माया च्वालिंस्का को एकतरफा मुकाबले में 6-3, 6-2 से हराते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। यह एंड्रीवा का पहला फ्रेंच ओपन खिताब है। इसके साथ ही यह उनका पहला ही ग्रैंड स्लैम खिताब भी है।
एंड्रीवा अब 1992 में मोनिका सेलेस (18 साल) के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। इसी तरह एंड्रीवा 2000 के दशक में तीसरी सबसे कम उम्र की महिला एकल ग्रैंड स्लैम चैंपियन भी बनी हैं। उनसे पहले केवल मारिया शारापोवा (विंबलडन 2004) और एम्मा राडुकानू (यूएस ओपन 2021) ने उनके कम उम्र में ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। यह एंड्रीवा के लिए अपने आप में काफी बड़ी उपलब्धि है।
ओपन युग में करियर शुरू करने वाले खिलाडिय़ों में केवल सेलेस (26), क्रिस एवर्ट (23), स्वियाटेक (21) और एना इवानोविच (19) ने एंड्रीवा (18) की तुलना में रोलैंड गैरोस में अपनी पहली 4 उपस्थिति में खिताब जीता है। एंड्रीवा अब ओपन एरा में रोलैंड गैरोस में अपना पहला महिला एकल खिताब जीतने वाली चौथी सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उनसे पहले सेलेस (1990), अरंतक्सा सांचेज विकारियो (1989) और स्टेफी ग्राफ (1987) ने यह कमाल किया था।
एंड्रीवा का फाइनल तक का सफर बेहद शानदार रहा। उन्होंने पहले चार मुकाबलों में क्रमश: फियोना फेरो, मरीना बैसोल्स रिबेरा, मैरी बौजकोवा और जिल टीचमैन को मात दी थी। उसके बाद उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सोराना क्रिस्टिया 6-0, 6-3 और सेमीफाइनल मुकाबले में मार्ता कोस्त्युक 6-1, 6-3 हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। खास बात यह है कि फाइनल से पहले अपने आखिरी तीन मैचों में एंड्रीवा ने सिर्फ 12 गेम ही गंवाए थे।
च्वालिंस्का ने पहले 2 क्वालीफाइंग मुकाबलों में अमांडीन रामे और कैरोल मोनेट को और क्वालीफाइंग फाइनल में सुजान लैमेंस हराकर मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई थी। उसके बाद उन्होंने पहले 4 राउंड में क्रमश: क्विनवेन झेंग, एलिस मर्टेंस, मारिया सककारी और डायने पैरी को हराया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने अन्ना कलिंस्काया 7-6(3), 6-3 और सेफाइनल में डायना श्नाइडर 7-6(4), 6-4 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

