राजनांदगांव, 07 जून (आरएनएस)। चौकी चिखली पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर अपने जीजा के साथ मारपीट करने और बाद में उनके घर में आग लगाने का आरोप है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मोहल्ले में घरेलू बातचीत कर रहा था, तभी उसका साला रिश्ते का रिश्तेदार रिस्ता नेताम शराब के नशे में वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और नुकीली वस्तु से वार कर घायल कर दिया।
पीडि़त द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पहुंचने के दौरान ही आरोपी ने उसके घर में आग लगा दी। इस संबंध में थाना चिखली में धारा 296, 115(2), 326(ग) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।
पुलिस ने आरोपी रिस्ता नेताम उर्फ गोड़ (27 वर्ष), निवासी ग्राम बोरी, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

