दुर्ग,07 जून (आरएनएस)। थाना धमधा पुलिस ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित रौंदा में शासकीय धान एवं बारदाना के गबन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए समिति प्रभा री को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति रौंदा में आकस्मिक जांच एवं भौतिक सत्यापन के दौरान शासकीय धान एवं बारदाना की बड़ी मात्रा में कमी पाई गई थी। यह जांच खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संयुक्त दल द्वारा की गई थी।जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समिति द्वारा कुल 73,952.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया था। भौतिक सत्यापन में 560.28 क्विंटल धान एवं 2103 नग नया बारदाना कम पाया गया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 15,08,161 रुपये आंकी गई।जांच के आधार पर थाना धमधा में अपराध क्रमांक 136/2026 के तहत धारा 316(5), 318(1) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान गवाहों के कथन एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर समिति प्रभारी जगदीश कुमार नवरंगे (60 वर्ष), निवासी पेंड्रावन, थाना धमधा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।ड्र्डं
पुलिस ने बताया कि शासकीय संपत्ति एवं सार्वजनिक धन से जुड़े आर्थिक अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे मामलों की जांच आगे भी जारी रहेगी।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

