सिरसा 7 जून (आरएनएस)। अरोड़वंशज परिवार (रजि.) रानियां विधानसभा की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संगठन को गांव-गांव और वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी समय में अरोड़वंश समाज को एकजुट करने, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोडऩे के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। नई कार्यकारिणी में युवा समाजसेवी विशव छाबड़ा को विधानसभा का प्रधान प्रमुख नियुक्त किया गया है। वहीं रमेश डावर, सुरेंद्र अरोड़ा, रवि मोंगा, महेश फुटेला और पवन नागपाल को मुख्य संरक्षक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त खजान पोपली, सोनू ग्रोवर, राकेश बहल और रविन्द्र गाबा को विधानसभा स्तर पर संरक्षक बनाया गया है। शहरी क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अरुण वत्स, सन्नी खुराना, राजकुमार पनसेजा, राजीव धमीजा और आशु अरोड़ा को शहरी संरक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन की गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संदीप गांधी तथा धीरज अरोड़ा को प्रचार प्रमुख के रूप में सौंपी गई है। कार्यकारिणी की घोषणा के अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि अरोड़वंशज परिवार केवल एक संगठन नहीं बल्कि समाज को एक मंच पर जोडऩे का माध्यम है। संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा, युवा पीढ़ी को समाज सेवा से जोडऩा तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना है। इसके लिए आने वाले समय में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि अरोड़वंशज परिवार द्वारा रानियां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक अरोड़वंश परिवार का विस्तृत सर्वेक्षण किया जाएगा। इस दौरान समाज के परिवारों को संगठन की सदस्यता दिलाकर उन्हें एक मजबूत सामाजिक नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा संगठन की पहुंच को और अधिक व्यापक बनाने के लिए रानियां विधानसभा के प्रत्येक गांव तथा शहर के सभी वार्डों में संरक्षक प्रमुख और संरक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इससे संगठन की गतिविधियां जमीनी स्तर तक पहुंच सकेंगी तथा समाज के लोगों की समस्याओं और सुझावों को सीधे संगठन तक लाया जा सकेग।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का विश्वास दिलाते हुए कहा कि समाज के सहयोग और मार्गदर्शन से अरोड़वंशज परिवार को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाजहित के कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। नई कार्यकारिणी के गठन पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अरोड़वंशज परिवार रानियां विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का नया अध्याय लिखेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

